
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि अब पूर्व की भांति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। इस सदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव डा. अजय कुमार खण्डूडी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कुलपति के अनुमोदन के बाद गढ़वाल विवि अब सप्ताहिक अवकाश, सार्वजनिक और अनुमान्य अवकाशों को छोड़ सप्ताह के छह दिन पूर्व के भांति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। उन्होने सभी कर्मचारियों एंव अधिकारियों को कार्य दिवसों पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही कार्यालय परिसर के अंदर कोविड-19 के रोकथाम के लिए समय-समय पर जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन अनुपालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

