Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया मेधावियों का सम्मान
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया मेधावियों का सम्मान

RNS INDIA NEWS 13/02/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जीआईसी हवालबाग के बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्रों को सम्मानित किया। मंगलवार को राजकीय इंटर कालेज हवालबाग में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कर्नाटक द्वारा बोर्ड परीक्षा के मेधावी तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने त्याग और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरण पेश किया है जिसके परिणामस्वरूप छात्रों ने बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षा में भी उच्च स्थान प्राप्त किया। कर्नाटक ने कहा कि छात्र अपने अवगुणों का त्याग करें, कठोर परिश्रम करते हुए लक्ष्य निर्धारण के साथ पढाई जारी रखें और कुसंगति से दूर रहें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओ को नशे से दूर रहना चाहिए। नशे के दुष्परिणामस्वरूप युवा मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होकर कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ.कपिल नयाल ने पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का स्वागत/अभिनन्दन करते हुए कहा कि समाज हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जितनी सराहना की जाय वह कम है। इस अवसर पर शिक्षक संजय पांडे, तारा दत्त भट्ट, डॉ प्रदीप सिंह सलाल, डॉ निर्मल कुमार पंत, दिनेश चंद्र पपनै, धनसिंह धौनी आदि सहित समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, गोविंद प्रसाद, प्रकाश मेहता, सुधीर कुमार, भगवत आर्या आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रश्मि काण्डपाल द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री कर्मी के खाते से उड़ाए हजारों रुपये
Next: बॉबी पंवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, तैयारी शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 18.34.50
  • अल्मोड़ा

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-07 at 17.05.48_11zon
  • अल्मोड़ा

सात लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.