Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • पूर्व सीएम तीरथ ने वाल्मीकि बस्ती में मांगा समर्थन
  • रुद्रप्रयाग

पूर्व सीएम तीरथ ने वाल्मीकि बस्ती में मांगा समर्थन

RNS INDIA NEWS 17/01/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने नगर पालिका क्षेत्र के सुविधानगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रमोहन सेमवाल के लिए समर्थन मांगा। साथ ही जन संवाद किया। जन संवाद के दौरान पूर्व सीएम तीरथ रावत ने कहा कि रामायण के रचियता श्री महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी। भाजपा ने राम मंदिर के लिए लम्बे समय तक संघर्ष किया। जिसका ही प्रतिफल रहा कि आखिरकार न्यायपालिका के फैसले के बाद भाजपा ने ही राम मंदिर निर्माण का कार्य किया और जनता की जीत हुई। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज ने हमेशा हिंदू समाज को बचाने के लिए के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वाल्मीकि समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है। बाकी दलों ने महज शोषण किया है। कहा कि सरकार ने वाल्मीकि समाज के आर्थिक कमजोर परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास एवं शौचालय उपलब्ध कराए हैं। जबकि लघु उद्योग से जोड़कर परिवार की आय बढ़ाने के लिए सरकार आर्थिक सहायता बैंकों के माध्यम से मुहैया कराती आ रही है। कर्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में वर्तमान भाजपा की सरकार है, ऐसे में जनता निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार चाहती है, जिससे ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी और नगर का विकास तेजी से बढ़ेगा। मौके पर जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका राकेश नौटियाल, भाजपा नेत्री कंचन, अमरदीप, शीला रावत, प्रेम सिंह पंवार, संदीप बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, शालिनी गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल सहित वाल्मीकि समाज के कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
Next: अवसाद में आकर कर्मचारी ने की दुकान में आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.