Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर छेड़ा सीएम चेहरे का मुद्दा
  • देहरादून

पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर छेड़ा सीएम चेहरे का मुद्दा

RNS INDIA NEWS 16/03/2021
19 (5)

देहरादून। कुछ दिन की खामोशी के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर विधानसभा चुनाव में सीएम का चेहरा तय करने का मुद्दा छेड़ दिया। अपने तर्क के समर्थन में रावत ने चुनाव से पहले सीएम तय न करने की कांग्रेस की परिपाटी को भी उन्होंने तोडऩे की पैरवी की है। रावत का ताजा बयान बीते रोज श्रीनगर में हुई जनाक्रोश रैली के बाद आया है। इस रैली में उमड़ी भीड़ की वजह से कांग्रेस काफी गदगद है। रावत ने कहा कि ताल्लुक यदि बोझ बन जाएं तो बदलना बेहतर है। चुनाव से पहले सीएम तय करने की परंपरा को उसी तर्ज पर देखा जाना जाना चाहिए। आज लोग स्पष्ट तौर पर चुनावों में निर्णय करने से पहले चेहरा देखते हैं। रावत के अनुसार, भाजपा अपने हर चुनावी खांचे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डाल देती है। यदि कांग्रेस को लोकल बनाम लोकल करना और स्थानीय मुद्दा बनाम स्थानीय मुद्दा करना है तो कांग्रेस को भी सीएम के रूप में किसी का चेहरा आगे करना ही पड़ेगा। मैं तो सबके साथ हूं। रावत ने आगे यह भी कहा कि भविष्य में सीएम का चयन तो चुनाव में चुनकर आए सदस्य ही करेंगे, लेकिन चुनाव की रणनीति अभी तैयार करनी होगी। राज्य में सीएम को हराने की परंपरा काफी गहरी है। कुछ लोग वर्तमान सीएम तीरथ सिंह रावत जी की शुभारंभ खराब करना चाहते हैं। उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पौड़ी में हमारे पास भी सीएम को हराने वाला व्यक्तित्व मौजूद है।

सामूहिक नेतृत्व की परिपाटी, हाईकमान का फैसला अंतिम: प्रीतम
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि कांग्रेस में सीएम का चेहरा तय कर चुनाव लडऩे की परिपाटी नहीं है। सामूहिक नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाता है। इस विषय पर अंतिम निर्णय हाईकमान को ही लेना है। पार्टी हाईकमान जो तय करेगा, पूरी पार्टी उसी के अनुसार कार्य कर करेगी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी की सालगिरह मनाने जा रहे दम्पति से मारपीट
Next: महिला धावक से युवकों ने की छेड़छाड़ व अभद्रता, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.