Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के झूठे आरोप कांग्रेस की पुरानी परंपरा: भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल
  • अल्मोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के झूठे आरोप कांग्रेस की पुरानी परंपरा: भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हालिया बयानों को हास्यास्पद बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झूठ और लूट कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है। अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हरीश रावत और हरक सिंह रावत के बीच की बातचीत का वीडियो आज भी सार्वजनिक है, जिसमें हरीश रावत अपने ही मंत्री से ‘तुम भी कमाओ और लूटो’ जैसी बातें करते नजर आते हैं। महेश नयाल ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीतियों ने उत्तराखंड के विकास को हमेशा पीछे धकेला, जिसका खामियाजा आज भी प्रदेश की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं, जिसे हरीश रावत जैसे नेता पचा नहीं पा रहे हैं। नयाल ने दावा किया कि धामी सरकार में उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। कैंची धाम में बायपास वैली ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में सड़कों के निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। क्वारब क्षेत्र में गंभीर भू-स्खलन समस्या को देखते हुए 3 किलोमीटर लंबे बाईपास के लिए 1065.21 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा क्रोनिक स्लिप जोन के ट्रीटमेंट के लिए 17.14 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। हिल साइड ट्रीटमेंट के लिए 51.37 करोड़ रुपये की निविदा आमंत्रित की गई है, जिसका तकनीकी मूल्यांकन जारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी प्रदेश में एक सजग प्रहरी की भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित राष्ट्रीय खेलों के बाद पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और पदक विजेताओं के लिए आउट-ऑफ-टर्न नियुक्ति जैसी योजनाएं युवाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। सख्त भू-कानून, नकल विरोधी कानून तथा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे कदम सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाते हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या उत्तराखंड को धार्मिक पर्यटन राज्य के रूप में स्थापित कर रही है। महेश नयाल ने कहा कि हरीश रावत की तानाशाही के कारण कांग्रेस के अधिकांश विधायक और अनुभवी नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त होकर कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और नेतृत्व पर जनविश्वास लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता इसका प्रमाण है। पार्टी अब पंचायत और सहकारिता चुनावों की तैयारियों में जुट चुकी है, और आगामी चुनावों में भी भाजपा जनसमर्थन के बल पर सफलता दोहराएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई तैयारी बैठक
Next: किसानों को प्रमाणित बीज ही उपलब्ध करवाएं

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.