Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत ने समाजशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा
  • अल्मोड़ा

पूर्व छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत ने समाजशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा

RNS INDIA NEWS 25/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) को पूर्व छात्रसंघ महासचिव और सामाजिक सेवी आशीष पंत ने उत्तीर्ण की है। परीक्षा परिणाम में आशीष पंत ने समाजशास्त्र विषय से यूजीसी-नेट परीक्षा क्वालीफाई की है। आशीष वर्तमान में एसएसजे विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में प्रो. इला साह के निर्देशन में शोध कर रहे हैं। उन्होंने आज जारी हुए यूजीसी नेट के परिणाम में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। उन्होंने 300 में से 184 अंक प्राप्त किए हैं। यह उनका तीसरा प्रयास था। वर्तमान में उनके द्वारा सोच संस्था के माध्यम से अपने साथियों के साथ सामाजिक हितों को लेकर कार्य किए जा रहे हैं। आशीष पंत ने पूर्व में एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा कुमाऊं विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होंने पत्रकारिता विषय से डिप्लोमा किया और समाजशास्त्र विषय से परास्नातक किया। उनकी सफलता पर एसएसजे विवि के कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट, सांख्यिकी विभागाध्यक्ष प्रो. नीरज तिवारी, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी, विभागाध्यक्ष योग डॉ. नवीन भट्ट, सहित गोकुल देउपा, रवि कुमार, राहुल जोशी, मयंक पंत, हिमांशी, प्रियंका, दीपाली आदि ने बधाई दी, साथ ही न्यूज पोर्टल एसोसिएशन ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के अभियुक्त को 10 साल कठोर कारावास, एक लाख अर्थदंड से किया दण्डित
Next: नदी में गिरी कार, शिक्षक घायल

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.