Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने लगाया सैनी समाज की उपेक्षा का आरोप
  • हरिद्वार

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने लगाया सैनी समाज की उपेक्षा का आरोप

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार।यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों पर सैनी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में तीसरे सबसे ज्यादा संख्या में सैनी समाज के लोग निवास करते हैं। लेकिन राजनीतिक दलों के लोग उनका राजनीतिक इस्तेमाल करते आये हैं। जो अब बर्दाश्त नही किया जाएगा। हरिद्वार के फेरुपुर गांव मे ऑल इंडिया सैनी सभा के तत्वाधान में सैनी जागृति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान पंचों ने साहब सिंह सैनी को पगड़ी पहनाकर अपना नेता स्वीकार किया। साहब सिंह सैनी ने कहा कि हरिद्वार जिले की प्रत्येक विधानसभा में 10 से 20 हजार तक सैनी समाज निवास करता है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज तक सैनी समाज को इसका कोई लाभ नही मिला। नगर निगम हो या अन्य नगर निकाय कही पर भी सैनी समाज से एक भी व्यक्ति को नॉमिनेट नही किया गया और न ही सरकार में कोई दर्जा मिला है। राजनीतिक दलों के लोग केवल और केवल सैनी समाज का राजनीतिक इस्तेमाल करते आये है। लेकिन अब ऐसा नही होगा। सैनी समाज अब जाग चुका है, एकजुट होकर सैनी समाज आने वाले विधानसभा चुनाव में खुद के हक के लिए लड़ेंगा और इन राजनीतिक दलों को सबक सिखाने का काम करेंगा। गौरतलब है कि यूपी के कैबिनेट मंत्री साहब सैनी की नजर इस बार उत्तराखंड विधानसभा चुनावों पर है। हरिद्वार जिले में बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग निवास करते है। साहब सिंह सैनी, सैनी समाज के जरिए हरिद्वार की किसी विधानसभा से चुनाव लडऩा चाहते है। हालांकि अभी उन्होंने इसकी घोषणा तो नही की है लेकिन सैनी समाज को एकजुट करने के लिए सैनी जागृति अभियान शुरू कर दिया है। कार्यक्रम में पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रहमपाल सैनी, प्रेमचंद सैनी, अमित सैनी, शुभम सैनी, जयपाल सिंह सैनी, प्रवीण सैनी समेत बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोल्डन कार्ड की खामियों को शीघ्र दूर करने की मांग
Next: सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए 8 महत्वपूर्ण फैसले

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.