Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मां पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा, पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचला- 5 की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

मां पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा, पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को बस ने कुचला- 5 की मौत

RNS INDIA NEWS 23/03/2023
1679553681629

चंपावत।  उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस ने पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। हादसे को जिसने भी देखा रोंगटे खड़े हो गए। चंपावत जिले की पुलिस ने घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पहुंचे उनके परिजनों का बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे बस संख्या यूए12/3751 को चालक बैक कर रहा था। इस दौरान बस वहीं पर सो रहे श्रद्धालुओं के उपर चढ़ गई। जिससे चीख पुकार मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य लोगों ने बस की चपेट में आए श्रद्धालुओं को उप जिला चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। मृतक यूपी के बहराइच व बदायूं जिले के रहने वाले थे।
पुलिस प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि आखिरी ये एक्सीडेंट कैसे हुआ। क्या रोडवेज बस चालक की अनियंत्रित बस के ड्राइवर को नींद आने या किसी अन्य तकनीकी कारण से ऐसा हादसा हुआ।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 171 किलोमीटर और चंपावत से 92 किलोमीटर दूरी पर स्थित है मां पूर्णागिरी धाम। नवरात्र के मौके पर यहां हर साल हजारों भक्तों की भीड़ जमा होती है।
पूर्णागिरी मंदिर उत्तराखंड के टनकपुर से लगभग 17 किमी दूर है। यह समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर है। मंदिर को शक्तिपीठ की मान्यता है और यह 108 सिद्ध पीठ में से एक कहा जाता है। मान्यता है कि इसी स्थान पर सती माता की नाभि गिरी थी। पूर्णागिरी को तमाम जगहों पर पुण्यगिरि के नाम से भी पुकारा जाता है। यह मंदिर उत्तराखंड की शारदा नदी के पास है। पूर्णागिरि मंदिर में चमत्कार को लेकर भी बड़ी मान्यताएं हैं।
पुराणों में यह भी कहा गया है कि जब सती मां ने पिता दक्ष के यज्ञ में अपमानित होकर स्वयं को भस्म कर लिया था तो नाराज भगवान शिव उनके पार्थिव शरीर को आकाश मार्ग से ले जा रहे थे। तभी यहां अन्नपूर्णा पहाड़ी पर सती की नाभि गिरी। तभी से मां दुर्गा के इस मंदिर को शक्तिपीठ के तौर पर मान्यता मिली।
मां पूर्णागिरि धाम में साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। चैत्र और शारदीय नवरात्र में इस धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ही नहीं मध्य प्रदेश से लेकर मुंबई तक यहां हजारों श्रद्धालुओं रोजाना दर्शन करने आते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 मार्च
Next: सीएम धामी ने किया ‘मुख्य सेवक आपके द्वार’ अन्तर्गत ‘ई-संवाद यात्रा उत्तराखण्ड’ वाहन का फ्लैग ऑफ

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.