Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं
  • रहन-सहन

पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं

RNS INDIA NEWS 28/06/2022
rns featured image new

मौसम बदलता रहता है और ऐसे में हर बार उसके अनुसार अपनी अलमारी को अपग्रेड करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी हर बार अपनी अलमारी को अपग्रेड करने का झंझट नहीं चाहती हैं तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप जनवरी से लेकर दिसंबर तक पहन सकते हैं। इससे हमारा मतलब है कि उन कपड़ों को आप किसी भी मौसम में पहन सकते हैं।

जींस
जींस एक ऐसा बॉटम वीयर है, जिसे आप किसी भी मौसम में पहन सकती हैं, इसलिए अपनी अलमारी में हमेशा एक ब्लू डेनिम जींस जरूर रखें। इसे आप गर्मियों के दौरान लूज ग्राफिक टॉप या क्रॉप और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। वहीं, मानसून के दौरान पफ स्लीव्स के साथ डेनिम ब्लू जींस को पहन सकती हैं। सर्दियों में ब्लू डेनिम जींस को फजी स्वेटर और एंकल लेंथ बूट्स के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।

स्कर्ट
मैक्सी स्कर्ट से लेकर प्लेड स्कर्ट तक हर मौसम में और किसी भी अवसर पर पहना जा सकता है, लेकिन आपको इन्हें सही तरीके से स्टाइल करना आना चाहिए। उदाहरण के लिए आप मैक्सी स्कर्ट को प्लेन शर्ट को टक इन करके और बूट्स के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। इसके अतिरिक्त, डेनिम स्कर्ट के साथ प्लेन बटन डाउन शर्ट पहन सकती हैं। हाई वेस्ट स्कर्ट और प्लेड स्कर्ट को आप तरह-तरह के तरीके से पहन सकती हैं।

ड्रेसेस
ड्रेसेस भी जनवरी से लेकर दिसंबर तक कभी भी पहनी जा सकती हैं। सर्दियों के दौरान ड्रेस को काले रंग की लैदर जैकेट और जूतों के साथ टिमअप करके पहना जा सकता है। वहीं, गर्मियों और मानसून में ड्रेस को सैंडल या फ्लिप-फ्लॉप के साथ पहना जा सकता है, लेकिन इस दौरान लाइट फैशन एसेसरीज भी जरूर पहनें। शरद ऋतु के दौरान ड्रेस को सफेद रंग की शर्ट और किसी भी जूते के साथ टिमअप करके पहना जा सकता है।

लेगिंग
लेगिंग्स भी सालभर आपकी आलमारी का हिस्सा बनी रह सकती हैं, जिसे आप लॉग टॉप से लेकर किसी भी सूट, कुर्ते या फिर गाउन आदि के नीचे पहन सकते हैं। गर्मियों और बरसात के मौसम में लेगिंग को ट्यूनिक्स या ढीले टॉप के साथ पहना जा सकता है। वहीं, ठंड के मौसम में इसे बड़े आकार के स्वेटर के साथ पहनें और ठंड ज्यादा हो तो अपनी किसी भी बॉटम वियर के अंदर लेगिंग पहनें।

जंप सूट
जंप सूट भी किसी भी मौसम में पहना जा सकता है। वहीं, अगर आप स्टाइलिश और आरामदायक कपड़ों के शौकिन हैं तो जंप सूट आपके स्टाइल में तबाही मचा सकते हैं क्योंकि यह आपको कॉन्फिडेंट फील कराने में भी मदद करते है। गर्मियों और मानसून के दौरान आप जंप सूट को स्नीकर्स के साथ टिमअप करके पहन सकती हैं। वहीं, सर्दियों में जंप सूट के ऊपर लॉन्ग कोट और जूतों को टिमअप करके पहना जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारी से हल्द्वानी आई युवती लापता हुई
Next: राशिफल 29 जून

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.