Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को अनुशासनहीनता में नोटिस जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को अनुशासनहीनता में नोटिस जारी

RNS INDIA NEWS 26/09/2020
rns featured image new

देहरादून। टनकपुर—जौलजीवी सडक़ निर्माण को लेकर अपनी सरकार पर हमलावर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को भाजपा ने अनुशासनहीनता में नोटिस थमा दिया है। विधायक से एक हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल काफी समय से टनकपुर—जौलजीवी सडक़ को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। बीच—बीच में कई बार उन्होंने मुद्दा उठाया लेकिन फिर संगठन की ओर से उनको आश्वासन दे कर शांत करा दिया गया। इस प्रकरण के एक बार फिर से मीडिया में उठने के बाद संगठन ने उनको तलब किया था लेकिन फिर मामला ठंडा हो गया। अब जब 23 सितंबर को विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित हुआ तो विधायक फर्त्याल नियम 58 में कार्य स्थगन का प्रस्ताव ले आये और इस पर चर्चा कराने को अड़ गये। इस प्रकरण में सरकार की अच्छी—खासी किरकिरी हो गई जिसके चलते उन पर संगठन की ओर से कार्रवाई तय मानी जा रही थी। आज भाजपा संगठन की ओर से उनको इस अनुशासनहीनता के लिए नोटिस दे दिया गया है। विधायक से एक हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि जवाब से संतुष्ट न होने पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक हजार के करीब फिर पहुंचा कोरोना
Next: अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 21 युवाओं से 18 लाख 90हजार रुपये की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.