Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिसकर्मियों के पैरों से कुचलकर चार दिन के नवजात शिशु की मौत, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • राष्ट्रीय

पुलिसकर्मियों के पैरों से कुचलकर चार दिन के नवजात शिशु की मौत, छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/03/2023
rns featured image new

मुख्यमंत्री सोरेन ने जांच के आदेश दिए

रांची/गिरिडीह (आरएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर एक नवजात शिशु की मौत के मामले में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चार दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तिल्ली (स्प्लीन) के फटने का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में दो अधिकारियों संगम पाठक और एसके मंडल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है… उनमें से पांच को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट की देखरेख में और उचित वीडियोग्राफी के साथ डॉक्टरों की एक टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। अधिकारी ने कहा कि कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में बुधवार को हुई, जब पुलिसकर्मी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गए। गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेणू ने कहा था, ‘आरोप है कि अदालत द्वारा जारी दो गैर-जमानती वारंट पर अमल करते हुए जब पुलिस वहां पहुंची तो चार दिन के बच्चे की मौत हो गई। एसपी ने कहा था कि चार से पांच पुलिसकर्मी मृत शिशु के दादा भूषण पांडेय एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गैर जमानती वारंट पर अमल करने गए थे। उन्होंने कहा था कि यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक वीडियो प्रसारित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना की जांच के आदेश दिए थे पांडेय यह दावा करते हुए दिख रहा है कि पुलिस कर्मियों ने देर रात 3 बजकर 20 मिनट पर उसके घर पर छापा मारा और बल प्रयोग कर दरवाजा खोल दिया। मामले की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिरौती के लिए अपहरण के आरोप में बेंगलुरु के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
Next: बीजेपी ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी का किया विस्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.