Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • युवाओं के लिए अच्छी खबर: पुलिस विभाग में ही 493 पदों के लिए दूसरी विज्ञप्ति जारी
  • उत्तराखंड
  • रोजगार

युवाओं के लिए अच्छी खबर: पुलिस विभाग में ही 493 पदों के लिए दूसरी विज्ञप्ति जारी

RNS INDIA NEWS 03/01/2022
rns featured image new

देहरादून। पुलिस में भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 1521 कांस्टेबल के पदों पर नौकरी के अवसर के बाद सरकार ने पुलिस विभाग में ही 493 पदों के लिए दूसरी विज्ञप्ति जारी कर दी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल, उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस), उपनिरीक्षक (अभिसूचना), गुल्मनायक (पुरुष) पीएसी, आइआरबी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के रिक्त पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले पिछले सप्ताह आयोग ने कांस्टेबल के 1521 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके लिए सोमवार से आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

इन पदों पर मिलेगा मौका
पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल के 272 पद
उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के 65 पद
उप निरीक्षक (अभिसूचना) के 43 पद
गुल्मनायक (पुरुष) पीएसी व आइआरबी 89 पद
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी 24 पद

दूर संचार हेड कांस्टेबल के लिए आवेदन 10 जनवरी से
पुलिस के दूरसंचार विभाग में हेडकांस्टेबल के पदों के लिए भर्ती के लिए 10 जनवरी से आनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 23 फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा देनी होगी। आयु सीमा 21 से 23 वर्ष रखी गई है। कोविड संक्रमण काल के कारण अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी गई है।

 

युवाओं के लिए अच्छी खबर: पुलिस विभाग में 1614 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

अन्य पदों पर आवेदन आठ जनवरी से
पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल के पदों को छोड़कर अन्य 221 पदों के लिए आठ जनवरी से आनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी है। उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस), उपनिरीक्षक (अभिसूचना) व गुल्मनायक (पुरुष) पीएसी, आइआरबी के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है। इन पदों के लिए 100 अंकों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद के लिए शैक्षिक योग्यता विज्ञान से स्नातक है। उपरोक्त सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा भी होगी।
अभ्यर्थी यहां करें आवेदन www.sssc.uk.gov.in
सहायता के लिए यहां करें संपर्क
टोल फ्री नंबर : 9520991172
वाट्सएप: 9020991174

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 189 नए केस, अकेले देहरादून में 71 केस
Next: अभिनेता जॉन अब्राहम, उनकी पत्नी प्रिया कोरोना से संक्रमित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.