Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नशे के कारोबारियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला
  • हरिद्वार

नशे के कारोबारियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर हमला

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
default featured image

रुडकी। नशे के कारोबारियों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर आरोपियों को हमला कर दिया। एक आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। गुरुवार की देर शाम शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली को सूचना मिली थी चौकी क्षेत्र के गांव नजरपुरा में कुछ लोग अवैध शराब तथा स्मैक के कारोबार में लगे हुए हैं। सूचना पर शहर चौकी पुलिस के चार सिपाही एक दल बनाकर निकले जिनमें दो सिपाही मनदीप व राहुल सादे कपड़ों में थे। जबकि चेतक दल में तैनात सिपाही मेराज आलम तथा सचिन कुमार कुछ दूरी पर खड़े थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि वहां पर नशे का कारोबार चल रहा है। कुछ लोग वहां से अवैध कच्ची शराब तथा अन्य सामान खरीद रहे हैं। जैसे ही आरोपित ने ग्राहकों को सामान देना शुरू किया तो सिपाही राहुल नेगी ने आरोपित का हाथ पकड़ लिया यह देखते ही वहां पर खड़े अन्य कुछ तो भाग खड़े हुए लेकिन कुछ लोग आरोपी के समर्थन में आ गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पास ही में खड़े चेतक पुलिस दल के दोनों सिपाही मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने लाठियां फटकार कर आरोपियों को तितर-बितर किया। पुलिसकर्मियों को उनके चुंगल से छुड़ाया। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी का नाम मोहनलाल बताया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली चोरी में लाइन मेन और आटा चक्की मालिक के खिलाफ तहरीर दी
Next: डीईओ को भेजी सहायक अध्यापक की नियुक्ति की जांच रिपोर्ट

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.