Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा
  • देहरादून

पुलिस ने किया युवक की हत्या का खुलासा

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

अवैध संबंध के चलतेे दोस्त की मदद से प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतारा

देहरादून। टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कैंपटी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा करते हुये मामले में बेहतर काम करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की। डीआईजी नीरू गर्ग ने भी हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। पुलिस ने हत्या के दूसरे मामले में एक सप्ताह के भीतर खुलासा किया है। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने मामले में बताया कि बीती 16 मार्च को कैंपटी क्षेत्र में शिवदास का शव मिला था। जिसका पीएम कराने के बाद हत्या की आशंका शुरू से ही जाहिर की जा रही थी। 17 मार्च को मृतक शिवदास के भाई संजू ने हत्या की आशंका को लेकर तहरीर दी। जिस मामला 302 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के साथ साक्ष्यों को संकलन किया। मामले में मृतक की पत्नी के प्रेमी नितिन कुमार पुत्र मदन लाल हाल निवासी सहसपूर (देहरादून) व उसके साथी दिनेश दास पुत्र रोशन दास निवासी थत्यूड़ मौलधार की संलिप्तता सामने आई। इनकी निशानदेही पर मृतक के सर पर वार करनी वाली रॉड, खून से सने बिस्तर व जूते व अन्य सामग्री भी बरामद की गई। गहन पुछताछ पर आरोपियों ने बताया कि मृतक शराब पीकर अपनी पत्नी पिंकी के साथ मारपीट करता था। जिसकी जानकारी पिंकी अपने प्रेमी नितिन को देती थी। सहानुभूति और प्रेम-प्रसंग में शिवदास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। योजना के तहत 16 मार्च को शिवदास को नितिन कुमार ने दिनेश की मदद से उसी के कमरे में बुलाया। जहां पर शराब पिलाने के बाद सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के षडय़ंत्र में शामिल होने पर पत्नी पिंकी को भी मामले में 120 बी व 201 के तहत हिरासत में लिया गया है। तीनों हत्यारोपियों को न्यायलय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टीम में बेहतर काम करने वालों में सीओ आरके चमोली, थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल, एसआई आशीष कुमार, शीशपाल, नरेंद्र सिंह, उपेंद्र, अनिरूद्ध, योगेंद्र, उबेद उल्ला, राकेश, राहुल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नदियों को बचाने पर हुआ चिंतन
Next: सीएम कार्यालय के बाद विभागों में तबादलों की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.