Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा, आठ बाइक बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को पकड़ा, आठ बाइक बरामद

RNS INDIA NEWS 08/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरेली, बहेड़ी और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई कुल आठ बाइकें बरामद की हैं। गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शुक्रवार को वाहन चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि पिछले दो माह से सितारगंज क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर चोरों की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात सूचना पर पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र स्थित सूखी नदी पुलिया के पास से करन सिकदार निवासी पुलभट्टा और समर सिंह निवासी शक्तिफार्म को गिरफ्तार किया। उनके पास से शक्तिफार्म के चड़क मेले से चोरी की गई बुलेट बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अपने साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, बहेड़ी और बरेली क्षेत्रों से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचते थे। पिछले करीब एक वर्ष में वह लगभग 25 बाइकें चोरी कर नेपाल में बेच चुके हैं। चोरी की बुलेट के बदले 30 हजार, स्प्लेंडर के 15 हजार, अपाचे के 18 हजार और स्कूटी के 20 हजार रुपये मिलते थे। पुलिस ने सात अन्य चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। बरामद वाहनों में कुछ के संबंध में बरेली और बहेड़ी थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद, शक्तिफार्म चौकी प्रभारी जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश देव, अपर उपनिरीक्षक राकेश रौकली, प्रेम सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचपीवी मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 209 छात्राओं का टीकाकरण
Next: ऑपरेशन प्रहार के तहत काली फिल्म लगी कार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.