Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मुजफ्फरपुर : पुलिस की पिस्तौल छीनकर स्मैक कारोबारी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
  • राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर : पुलिस की पिस्तौल छीनकर स्मैक कारोबारी ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

मुजफ्फरपुर (आरएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक स्मैक कारोबारी के पैर में गोली लग गई। स्मैक कारोबारी ने पुलिस की पिस्तौल छीनकर पहले गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
कुख्यात स्मैक कारोबारी को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस बुधवार की देर रात छापेमारी करने निकली थी। इसी दौरान कथित तौर पर कारोबारी ने मौका मिलते ही एक दारोगा की पिस्तौल छीन ली और भागने लगा।
पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी तो उसने गोली चला दी। हालांकि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। गोली पुलिस के वाहन पर जा लगी। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया।
पुलिस ने घायलावस्था में उसे हिरासत में लिया। स्मैक कारोबारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। घटना के बाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस का मानना है कि मिठनपुरा के रहने वाले मनोज साह का स्मैक डीलिंग का बड़ा नेटवर्क है। कई थाना क्षेत्रों में उससे जुड़े पैडलर सक्रिय हैं। मिठनपुरा, अहियापुर, नगर और ब्रह्मपुरा सहित कई इलाकों में सक्रिय ज्यादातर स्मैक मनोज के सिंडिकेट के बिकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली हाथी के घुसने से अफरातफरी मची
Next: नायब तहसीलदार ने निरीक्षण कर दिए जरूरी निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.