Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी खाई में कूदकर घायल, पीछा कर रहा पुलिस कर्मी भी घायल
  • देहरादून

पुलिस की गिरफ्त से फरार आरोपी खाई में कूदकर घायल, पीछा कर रहा पुलिस कर्मी भी घायल

RNS INDIA NEWS 04/03/2023
policeman-runs-after-thief-criminal-escapes-from-policeman

विकासनगर। पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में खाई में कूदे आरोपी का पैर टूट गया। पीछा कर आरोपी को पकड़ने के लिए हिमाचल पुलिस का सिपाही भी खाई में कूद गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई से निकालने के बाद आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी और जख्मी पुलिसकर्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। विगत दिनों हिमाचल और हरियाणा बार्डर पर स्थित बहराड़ चेक पोस्ट के पास हिमाचल पुलिस द्वारा लकड़ी से लदे एक लोडर को चालक सहित पकड़ा गया था। चालक द्वारा पुलिस को लकड़ी चकराता के समीप मागटी के पास के एक गांव से लाना बताया गया। जिस पर हिमाचल पुलिस आरोपी चालक को उक्त गांव की तस्दीक कराने के लिए चकराता लाई। चकराता थाने में पुलिस आरोपी की आमद दर्ज करा रही थी। चकराता थाने में आमद दर्ज कराने के दौरान लघुशंका का बहाना कर आरोपी राज उर्फ राजू भागने की नीयत से थाने के सामने ही खाई में कूद गया। आरोपी को खाई में कूदता देख उसके साथ गया हिमाचल पुलिस का सिपाही रामनाथ आरोपी को पकड़ने के लिए पीछे खाई में कूद गया। खाई में कूदने से आरोपी का पांव टूट गया। वहीं सिपाही के सिर और पैर में गम्भीर चोट आई। आरोपी के खाई में कूदते ही चकराता पुलिस, हिमाचल पुलिस व एसडीआरएफ के जवान हरकत में आये और मौके की ओर दौड़ पड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरी कार, चालक जख्मी
Next: जनता दरबार में कुमाऊं कमिश्नर ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए समस्याओं के समाधान के लिए दिशा-निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.