Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे लक्सर के वकील
  • हरिद्वार

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे लक्सर के वकील

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े सारे वकील पुलिस के खिलाफ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस पूर्व बार अध्यक्ष के बेटे के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं करती है, तब तक वकील अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। 31 मई को पुलिस ने लक्सर बार के पूर्व अध्यक्ष के बेटे अभिषेक के खिलाफ पुलिस से अभद्रता करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि वकीलों के हंगामा करने पर देर रात उसे कोतवाली से जमानत देकर छोड़ दिया गया था। तभी से लकसर तहसील के वकील मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे वापस करने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक कर पुलिस के खिलाफ मंगलवार से धरना देने की घोषणा की थी। घोषणा के मुताबिक मंगलवार सुबह ही दोनों संगठनों से जुड़े वकील तहसील परिसर में इक_ा हुए और वहीं एसडीएम कोर्ट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने रंजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज किया है। चेतावनी दी कि जब तक पुलिस इस मुकदमे को वापस नहीं करती है, तब तक धरना जारी रखा जाएगा। साथ ही उत्तराखंड के सभी जिलों से बार एसोसिएशन और उत्तराखंड बार काउंसिल का भी इसमें समर्थन लिया जाएगा। धरने पर एडवोकेट एसोसिएशन अध्यक्ष कुशलपाल सिंह, सिविल बार अध्यक्ष अनूप सिंह पुंडीर के अलावा सहदीप सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजकुमार ओमकार सिंह, जौहर सिंह, विजय पाल गुर्जर, सुशील कुमार, सतेंद्र राणा, प्रदीप धीमान, जगजीत सिंह, राजपाल सिंह, सोनू राठी, सुमित चौधरी, शेरसिंह, नीरज सागर, महिपाल सिंह, रितेश कुमार, हरीश राणा सहित काफी अधिवक्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्लाट दिलाने के नाम पर एनआरआई से लाखों की ठगी
Next: छत से गिरकर महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.