Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शहर में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली कर रहे पुलिस जवान का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

शहर में प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली कर रहे पुलिस जवान का वीडियो वायरल, हुआ निलंबित

RNS INDIA NEWS 08/04/2023
Screenshot_20230408_085808_compress63
https://rnsindianews.com/wp-content/uploads/2023/04/वायरल-वीडियो-खुलेआम-अवैध-वसूली-करता-जवान-कैमरे-में-क़ैद.mp4

नैनीताल। यहां खुलेआम अवैध वसूली के लिए पर्यटकों को परेशान करने वाले पुलिस जवान को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नशे में धुत जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर गाड़ी वालों से 200 रुपये की मांग कर रहा था। मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी गई है।

दरअसल नैनीताल में खुलेआम अवैध वसूली करने वाले एक पुलिस जवान का वीडियो वायरल हो रहा है। ये जवान बारह पत्थर चौकी में शहर प्रवेश के नाम पर 200 रुपयों की मांग कर रहा था। पुलिस अब वीडियो प्राप्त होने के बाद जांच कर रही है।

https://rnsindianews.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230408-WA0000.mp4

नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में नैनीताल से लगभग तीन किलोमीटर दूर, पुलिस का बारह पत्थर में चैक पोस्ट है। यहां नैनीताल प्रवेश से पहले गाड़ियों को नियमानुसार चैक किया जाता है। यहां मल्लीताल कोतवाली का एक जवान ड्यूटी पर खड़ा हो गया जो नशे में धुत्त था। जवान ने गाड़ियों को चैकिंग के नाम पर रोककर बेवजह तंग करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जवान ने रुपयों की मांग कर दी। रामनगर से कैटरिंग के काम से नैनीताल आ रहे कारीगर अजय कुमार ने बताया कि वो और उनके साथी सड़क मार्ग से नैनीताल आ रहे थे, जब बारह पत्थर चौकी पर उन्हें रोक लिया गया। पुलिस जवान के अनावश्यक रूप से रोकने के बाद अजय कुमार ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, लेकिन बेशर्म जवान जरा भी नहीं हिचका। उसने कई तर्क और कुतर्कों के बीच रुपयों की डिमांड जारी रखी। अजय ने आरोप लगाया है कि जवान उससे जबरन 500 रुपए की डिमांड कर रहा था। जवान अजय के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करता रहा। अजय अपनी गाड़ी संख्या यू.के. 19 सी.ए.1064 से नैनीताल पहुंचने वाले थे, लेकिन उन्हें इस शराबी पुलिस वाले का सामना करना पड़ा।

अजय ने ये भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी जवान की एक गाली गलौच करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में डाली है जो सही है। अजय ने इस पूरे वीडियो को अपने फेसबुक अकाउंट में शेयर किया है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने वीडियो के वायरल होते ही संबंधित कॉन्स्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 अप्रैल
Next: परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.