Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस चौकी में बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
  • अल्मोड़ा

पुलिस चौकी में बच्चों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली

RNS INDIA NEWS 29/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में चल रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने स्कूली बच्चों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में पहल की है। इसी क्रम में मंगलवार को एक पुलिस चौकी में बच्चों को आमंत्रित कर पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। इस दौरान चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल के बच्चों को चौकी में होने वाले दैनिक कार्यों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान कॉल और लिंक से सतर्क रहने तथा ओटीपी और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही बच्चों से कहा गया कि वे अपने परिवार को भी साइबर धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा यातायात नियमों का पालन, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व की जानकारी दी गई। बाल सुरक्षा के तहत अजनबियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी देकर बच्चों को जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग की शादी रुकवाई, 30 वर्षीय दूल्हा बारात लेकर लौटा
Next: जल संस्थान के कर्मियों की जनगणना में ड्यूटी से मरम्मत कार्य रुके

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.