Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व प्रधान के भाई की हत्या की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • हरिद्वार

पूर्व प्रधान के भाई की हत्या की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश

RNS INDIA NEWS 21/08/2020
07

रुडक़ी। खुब्बनपुर गांव में पूर्व प्रधान के भाई बालेश की हत्या मृतक की पत्नी ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद उन्होंने शव को गांव के बाहर खेत में फेंका था। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली में शुक्रवार को एसएसपी ने घटना का पर्दाफाश किया।
पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने बताया कि गुरुवार सुबह खुब्बनपुर गांव के पूर्व प्रधान ब्रहमपाल के बड़े भाई बालेश का शव गांव के पास खेत से बरामद हुआ था। बालेश का गला दबाने के बाद रेता गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बालेश की पत्नी बबली सिकंदरपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। फैक्ट्री में काम करने वाले लाल सिंह निवासी बडेढ़ी बुजुर्ग थाना भगवानपुर से उसके अवैध संबंध हैं। इन्हीं अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी में झगड़ा होता था। इसी जांच के आधार पर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने पुलिस टीम के साथ बबली से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। एसएसपी ने बताया कि पति से छुटकारा पाने के लिए बबली ने लाल सिंह के साथ मिलकर बुधवार रात पति की हत्या की। योजना के मुताबिक लाल सिंह ने नींद की 20 गोलियां खरीदकर बबली को दी। बबली ने रात को नींद की दस गोलियां पीसकर दूध में मिलाकर पति को दीं। पति के बेसुध होने पर लाल सिंह वहां पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर बालेश की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बबली ने बेटे अरुण के साथ मिलकर शव को एक बोरे में डालकर बाइक से खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसके बेटे अरुण और प्रेमी लाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है। इस मौके पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुडक़ी चंदन सिंह और सीओ मंगलौर अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।
झांसा देकर बेटे को मिलाया था साथ
एसएसपी ने बताया कि बबली का आए दिन पति से झगड़ा होता था। इसके चलते ही उसने प्रेमी के साथ मिलकर योजना बनाई थी। बेटे को उसने बताया था कि पति पर किसी बुरी आत्मा का साया है। इसलिए वह झगड़ा करता है। घर बचाने के लिए उसे मौत के घाट उतारना होगा। इस तरह से उसने बेटे अरुण को साथ मिलाया था।
प्रेमी के साथ पति का शव जंगल में फेंकने के बाद लाल सिंह घर चला गया था। वहीं, बबली को यह डर सताने लगा कि कहीं पति जिदा न हो। इसी आशंका में वह बेटे को लेकर फिर से खेत पर पहुंची। यहां पर दोनों ने दरांती से बालेश का गला रेत दिया। इसके बाद वह घर आ गई। पुलिस ने दरांती भी बरामद कर ली।
जांच से खुली अवैध संबंधों की पोल
पुलिस ने जब सिकंदरपुर स्थित फैक्ट्री में जाकर बबली के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि एक सहकर्मी लाल सिंह से उसके अवैध संबंध हैं। यहीं से पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली। महिला का बेटा अरुण एक अन्य फैक्ट्री में नौकरी करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून अस्पताल में भर्ती दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत
Next: गाजियाबाद में परचून की दुकान चला रहा था फरार कमेटी संचालक

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.