Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे रात के अंधेरे में चल रहा अवैध खनन
  • हरिद्वार

पुलिस अधिकारियों की नाक के नीचे रात के अंधेरे में चल रहा अवैध खनन

RNS INDIA NEWS 19/09/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें किसी पुलिस या प्रशासन का भी कोई खौफ नहीं रहा है जिसके चलते ही देर रात्रि में अवैध खनन भारी मात्रा में खुलेआम किया जा रहा है। रात के अंधेरे में जहां खनन माफिया अवैध खनन करने में मशगूल है तो वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस और मूकदर्शक बना हुआ है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश पनप रहा है।
इन दिनों जहां जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में खनन पर रोक लगी हुई है तो वहीं कुछ खनन माफिया अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर रात्रि के समय भारी मात्रा में अवैध खनन करने में लगे हुए हैं। रात के समय अवैध खनन कर रहे इन खनन माफियाओं को स्थानीय पुलिस भी नहीं रोक पा रही है या फिर स्थानीय पुलिस का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं है जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भी पुलिस प्रशासन के प्रति तरह-तरह की आम चर्चा हो रही है। नाम ना छापने की शर्त पर कई स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की मिली भगत के चलते रात के समय खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। खनन माफिया रात के अंधेरे में डंपरो के द्वारा वसुंधरा एंक्लेव में भारी मात्रा में भराव कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही। यह अवैध खनन माफिया बेधड़क तेज गति से अवैध खनन से भरे डंपरों को सड़क पर दौड़ा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की युवा फिल्म निर्देशक कंचन पंत को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब
Next: गैंगस्टर ऐक्ट में तीन आरोपी दबोचे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.