Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पुलिस आरक्षी परीक्षा के चलते रुट डायवर्जन प्लान रहेगा लागू
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पुलिस आरक्षी परीक्षा के चलते रुट डायवर्जन प्लान रहेगा लागू

RNS INDIA NEWS 23/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी (पुरुष) संवर्ग भर्ती 2024-25 की शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 फरवरी से 06 मार्च तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रिजर्व पुलिस लाइन, अल्मोड़ा में संपन्न होगी, जिसके बाद दौड़ हेतु अभ्यर्थियों को सिमकनी मैदान, अल्मोड़ा ले जाया जाएगा। वहां अभ्यर्थियों के लिए जयश्री कॉलेज से डायट मैदान तक 03 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन हेतु रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। दौड़ शुरू होने से समाप्ति तक लोवर माल रोड में जयश्री कॉलेज से डायट मैदान तक का पूरा क्षेत्र “जीरो जोन” रहेगा, जहां किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। साथ ही लोअर मॉल रोड के दोनों ओर किसी भी वाहन के खड़े होने की सख्त मनाही रहेगी। यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रानीखेत को जाने वाले वाहन धारानौला के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। वहीं, बागेश्वर, रानीखेत और ताकुला से आने वाले वाहन पाण्डेखोला तिराहे से शैल बैंड होते हुए धारानौला पहुंचेंगे। पुलिस प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी कारणवश भर्ती प्रक्रिया बाधित होती है, तो परीक्षा समाप्ति की तिथि को बढ़ाया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है: सीएम धामी
Next: कर्ज में डूबे राजमिस्त्री ने फांसी लगा जान दी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.