Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पॉक्सो एक्ट का 05 हजार का इनामी आरोपी दबोचा
  • अल्मोड़ा

पॉक्सो एक्ट का 05 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

RNS INDIA NEWS 19/12/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। बीती 6 नवंबर को देघाट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में आरोपी मनीष शाह के खिलाफ तहरीर दी थी। इस तहरीर के आधार पर थाना देघाट में अभियुक्त के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा ने विवेचक उपनिरीक्षक बरखा कन्याल को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अभियुक्त फरार चल रहा था, जिसके चलते एसएसपी ने उस पर 5000 रूपये का इनाम घोषित किया। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह और सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में विवेचक उपनिरीक्षक बरखा कन्याल ने विवेचना की। इस दौरान नाबालिग बालिका को पहले ही बरामद कर लिया गया था। जांच के दौरान एफआईआर में धारा 65(1) बीएनएस और 5/6 पोक्सो अधिनियम भी जोड़ी गई। वांछित अभियुक्त मनीष कुमार (19 वर्ष), निवासी पकड़ी दयाल, वार्ड नंबर 02, पूर्वी चंपारण, बिहार को पोस्ट ऑफिस अल्मोड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाइनेंसर समेत दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Next: नेता जी के जन्मदिन पर कम्बल के लिए मची लूट

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.