Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग को चुना गया अटल टिंकरिंग लैब स्कूल ऑफ़ द मंथ
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग को चुना गया अटल टिंकरिंग लैब स्कूल ऑफ़ द मंथ

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-05 at 11.50.31_11zon

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब को भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन द्वारा एटीएल स्कूल ऑफ़ द मंथ चुना गया है। इसकी जानकारी अटल इनोवेशन मिशन ने पत्र के माध्यम से दी है व साथ ही विद्यालय को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया है। इससे पूर्व भी इस लैब को 6 बार इस हेतु चयनित किया जा चुका है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं एटीएल के इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने बताया कि लैब में हो रहे नवाचारों, विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये इनोवेटिव मॉडल्स, विद्यार्थियों में उत्पन्न वैज्ञानिक चेतना एवं एटीएल डैशबोर्ड के प्रदर्शन के आधार पर देश भर में स्थित लैब्स में से इस हेतु चयन किया जाता है। उन्होंने बताया कि लैब में विद्यार्थियों ने मैन्युअल कंट्रोल्ड रोबोट, ब्लुटूथ कंट्रोल्ड रोबोट, ड्रोन, इंटेलीजेंट ब्लाइंड स्टिक, पोल्युशन कंट्रोलर डिवाइस, होम ऑटोमेशन, स्मार्ट होम आदि कई इनोवेटिव मॉडल्स और प्रोजेक्ट तैयार किए हैं जिनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवालबाग भ्रमण के दौरान सराहना की। लैब के कई छात्र- छात्रा इन्स्पायर अवार्ड के तहत प्रतिवर्ष चयनित होते हैं, साथ ही जिला व राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करते हैं। पूर्व में लैब के दो छात्र रितिक नेगी व राहुल नेगी राष्ट्रीय कार्यशाला में देहरादून में अपने इनोवेटिव मॉडल्स का प्रदर्शन कर चुके हैं। अल्मोड़ा व नैनीताल जनपदों के लगभग 35 विद्यालयों के विद्यार्थी लैब का भ्रमण कर चुके हैं। एटीएल की इस उपलब्धि पर डॉ रमेश रावत, डॉ कंचन वर्मा, डॉ भुवन चंद्र, हेम पांडे, नीरा बिष्ट, गगन जोशी, डॉ दीप गुप्ता, डॉ आर्शी प्रवीन, जगदीश नेगी, अशोक कुमार चौबे, प्रदीप निगम, डी आर आर्या, हरित पाण्डे, भगवत सिंह बगडवाल, कमलेश जोशी, योगेश पंत, विनीता बिष्ट, निधि बिष्ट, प्रभु टम्टा, मंजु पवार रावत व नीलम रावत आदि ने बधाई दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी का दिखा खास असर, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में लोकल मुद्दे हुए बेअसर
Next: चारधाम टूर पैकेज के नाम पर मध्यप्रदेश के यात्री से ठगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.