Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया धन्यवाद, कहा-आपके साथ मिलकर काम करने तत्पर हूं
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया धन्यवाद, कहा-आपके साथ मिलकर काम करने तत्पर हूं

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार एनडीए सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद दुनिया भर से आ रहे बधाई संदेशों के लिए सोमवार को वैश्विक नेताओं को धन्यवाद दिया।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स पर एक पोस्ट कर बधाई दी, जिस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया, बधाई संदेश के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री को धन्यवाद। भारत आपसी समझ और एक-दूसरे की चिंताओं के सम्मान के आधार पर कनाडा के साथ काम करने के लिए तत्पर है।
फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल और नई सरकार के गठन के लिए हार्दिक बधाई। हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने और आम लोगों की भलाई तथा कल्याण के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।
पीएम मोदी ने इसके जवाब में उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि राष्ट्र द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए तत्पर है।
पीएम मोदी ने स्लोवेनियाई प्रधानमंत्री रॉबर्ट गोलोब की बधाई की भी सराहना की और अपने तीसरे कार्यकाल में दोनों देशों के बीच निरंतर घनिष्ठ साझेदारी का आश्वासन दिया।
युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी के मुसेवेनी ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए अफ्रीका और भारत के बीच साझा आकांक्षाओं पर जोर दिया।
मुसेवेनी ने कहा, अफ्रीका के लोग भारतीयों के साथ समान आकांक्षाएं और लक्ष्य साझा करते हैं। जब भारत ने 1947 में आजादी हासिल की थी, तो अफ्रीकी लोग उपनिवेशवाद के बंधन को उखाड़ फेंकने के लिए लडऩे के लिए प्रेरित हुए। आज, पूरा अफ्रीका राजनीतिक रूप से स्वतंत्र है। उन्होंने आगे कहा कि युगांडा भारत को एक रणनीतिक सहयोगी के रूप में देखता है और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए तत्पर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुसेवेनी को धन्यवाद दिया। उन्होंने मजबूत साझेदारी और भारत की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ के जी20 का स्थायी सदस्य बनने के महत्व पर प्रकाश डाला।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद करजई ने भी तीसरी बार पदभार संभालने के लिए पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और भारत की प्रगति में विश्वास व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने हामिद करजई को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार जीतने पर बधाई। आपने स्वास्थ्य, कृषि, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास और डिजिटल परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में वैश्विक प्रगति के लिए नवाचार के स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत किया है। भारत और दुनिया भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर साझेदारी की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने गेट्स को धन्यवाद दिया, उनकी हालिया बातचीत को याद किया और शासन, स्वास्थ्य सेवा, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास में नवाचार को बढ़ावा देने वाली साझेदारी के प्रति आशा व्यक्त की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में आपस में भिड़े पड़ोसी, सात नामजद
Next: सुप्रीम कोर्ट ने आप को 10 अगस्त तक कार्यालय खाली करने का दिया आदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.