Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रक ड्राइवरों के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, नेशनल हाईवे पर आराम के लिए बनेंगे सुविधाओं से लैस भवन
  • राष्ट्रीय

ट्रक ड्राइवरों के लिए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, नेशनल हाईवे पर आराम के लिए बनेंगे सुविधाओं से लैस भवन

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चालकों के आराम के लिये जगह-जगह आधुनिक भवनों के निर्माण कराए जाएंगे। मोदी राजधानी में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र के लक्ष्य तक पहुंचाने में यातायात एवं माल परिवहन क्षेत्र की बड़ी भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर वाहन चालकों की भूमिका का भी उल्लेख किया और कहा कि जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ये चालक घंटो-घंटों लगातार ट्रक चलाते हैं, इनके पास आराम का समय कम रहता है।
उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवरों को रास्ते में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नयी योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिये नयी सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण होगा। भारत मंडपम में शाम को आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और शहरी विकास एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे इसका आयोजन सरकार के साथ मिल कर इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद कर रही है।
मोदी ने कहा, आज का भारत 2047 तक विकसित बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में मोबिलिटी सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका है।  उन्होंने कहा, भारत इस समय आगे बढ़ रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। मोदी ने कहा,  हम समुद्र और पहाड़ों को चुनौती देते हुए एक के बाद एक इंजीनियरिंग की अद्भुत चीजे तैयार कर रहे हैं, वो भी रिकार्ड समय में।’ उन्होंने इसी संदर्भ में अटल टनल और लेकर अटल सेतु जैसी परियोजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस समय भारत अवरंचाना क्षेत्र में निर्माण के नये रिकार्ड बना रहा है। प्रधानमंत्री ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (विद्युत वाहन) के चलन को प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार की फेम स्कीम भी बहुत सफल रही है। इसी स्कीम के तहत आज राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में हजारों इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू हुई हैं।
मोदी ने इस अवसर पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने टीवीएस मोटर कंपनी (टीवीएसएम) पवेलियन का दौरा किया। तमिलनाडु की यह दोपहिया और तिपहिया निर्मात कंपनी ने प्रधानमंत्री को विश्व गतिशीलता समाधानों के लिये भारत में निर्मित अपने एक सूट को दिखाया। कंपनी लगभग एक अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात करती है।
टीवीएसएम की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने प्रधानमंत्री को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और भारत को सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिकियों, उत्पादों और डिजिटल क्षमताओं के डिजाइन, विकास और तैनाती के लिये 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: ड्यूटी में लापरवाही पर एसएसपी ने दो सिपाही किए लाइन हाजिर
Next: पहले पिलाई शराब, फिर काट दिया गला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.