Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पहाड़ की जवानी और पानी, अब पहाड़ के काम आने लगे हैं : पीएम
  • टिहरी

पहाड़ की जवानी और पानी, अब पहाड़ के काम आने लगे हैं : पीएम

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

पीएम मोदी ने की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से टिहरी के अरविंद सिंह जियाल से बात

नई टिहरी। देवप्रयाग क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुणगी के प्रधान अरविंद सिंह जियाल के लिए ‘विश्व जल दिवस’ का मौका यादगार रहा। इस दौरान उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने, बल्कि उनके साथ गांव में जल संरक्षण के लिए किए कार्यों के अनुभव साझा करने का मौका भी मिला। प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि, ‘पहाड़ की जवानी और पानी, अब पहाड़ के काम आने लगे हैं। युवा प्रधान इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रहे हैं।’ सोमवार को नई टिहरी एनआइसी से तुणगी के 23 वर्षीय प्रधान अरविंद ने प्रधानमंत्री को बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने गंगा नदी के सहायक गदेरों से सिंचाई नहर निकालकर अपनी ग्राम सभा में खेतों तक पानी पहुंचाया। अब वहां खेतों से बेहतर उत्पादन तो मिल ही रहा है, आसपास के प्राकृतिक जलस्रोत भी रिचार्ज हो रहे हैं। जल स्रोतों के पास फलदार पौधे भी लगाए गए हैं। अरविंद ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि ग्रामीणों के स्नानघरों व वर्षा का जो पानी रास्तों में बहता रहता था, उसे रोकने के लिए सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया है। इससे भूमिगत जल का स्तर बढ़ रहा है। ग्रामसभा में सिंचाई के लिए बरसात का पानी रोकने को चेकडैम और चाल-खाल बनाई गई हैं।
अरविंद की इस बात पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्सर जब वह उत्तराखंड आते थे तो कहते थे, पहाड़ की जवानी और पानी पहाड़ के काम नहीं आता। युवा लोग रोजगार के लिए पलायन कर जाते हैं और पानी बह जाता है। लेकिन, युवा प्रधान अरविंद पहाड़ के पानी को रोककर पहाड़ की जवानी को भी पहाड़ के उपयोग में लाने के काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि तुणगी में जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी टिहरी ईवा आशीष का कहना है कि अरविंद ने गांव में जो प्रयोग किया, वह सफल हो रहा है। अब जिले के अन्य गांवों में भी इसे लागू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। निश्चित रूप से यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टमाटर सूप सेहत के लिए है लाभकारी, जानिए इसके फायदे
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी मात्रा में स्मैक पकड़ी, एक युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.