Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएम मोदी की रैली के बाद रुद्रपुर में रोड शो, लोगों की उमड़ी भीड़
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी की रैली के बाद रुद्रपुर में रोड शो, लोगों की उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 02/04/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी-पीएम मोदी ने शंखनाद रैली के बाद रुद्रपुर में रोड शो निकाला। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। सड़क के दूसरी ओर, लंबी-लंबी लाइनों में लोग पीएम मोदी को देखने के लिए खड़े रहे।
पीएम मोदी ने रोड शो के दौरान किसी को भी नाराज नहीं किया। पीएम मोदी ने अपनी कार से बाहर खड़े होकर सभी लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। कई लंबी लाइनों में खड़े लोगों ने ‘मोदी’-‘मोदी’ के नारे लगाए। पीएम मोदी के रोड शो के दौरान लोगों में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया। इससे पहले मोदी ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी की उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह उनकी गारंटीहै कि देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि मोदी की जो गारंटी होती है वह जरूर पूरी होती है।

24 घंटे बिजली और बिल होगा जीरो; तीसरे टर्म के लिए पीएम मोदी का वादा
पीएम नरेंद्र मोदी-पीएम मोदी ने लोगों से चुनावी वादा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में लोगों का आने वाले दिनों में बिजली बिल जीरो होगा। यही नहीं, बिजली बिलों से लोगों की कमाई भी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना शुरू की है। इस योजना से लोगों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री में मिलेगी और ज्यादा बिजली उत्पादन होने पर बिजली से कमाई भी होगी। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार मंगलवार को रुद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है।
वह मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। यही वजह है उत्तराखंड में पिछले 10 सालों इतना विकास हुआ है। लेकिन मोदी इसे केवल ट्रेलर मानता है। अभी बहुत आगे जाना है। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड पहुंचकर वह धन्य हो जाते हैं।
यही वजह है कि पिछले 10 सालों में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है। उत्तराखंड के बॉर्डर एरिया पर रेल और सड़क कनेक्टिविटी पहले से ज्यादा बेहतर हुई है। कहना था कि उत्तराखंड में 85 हजार से ज्यादा पक्के मकान बनाए गए हैं, साढ़े पांच लाख से शौचालयों का निर्माण हुआ है और पांच लाख से ज्यादा लोगों को उज्जवला योजना का लाभ मिला है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी बरसे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपने इरादे दिखा दिए हैं। कांग्रेस के शहजादे ने अपने इरादे दिखा दिए हैं। तीसरी बार भाजपा आई तो देश में आग लग जाएगी। दस साल सत्ता से बाहर क्या रहे ऐसी भाषा बोल रहे हैं। ऐसे लोगों को चुन-चुनकर बाहर करें। इमरजेंसी मानसिकता वालो को सजा मिलनी चाहिए।

तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कि तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार होगा, यह गारंटी देने आया हूं। भ्रष्टाचार हर गरीब और मध्यम वर्ग का हक छीनता है। ऐसा नहीं होने दूंगा। कहा कि आने वाले पांच साल बड़े फैसलों के होंगे। इसके लिए मोदी को और मजबूत करना होगा।

पीएम मोदी का ‘उत्तराखंडियों’ से निवेदन
पीएम मोदी ने संबोधन के आखिरी में लोगों से निवेदन भी किया है। कहा कि आप सभी लोगा अपने-अपने गांव जरूर जाएं। गांव जाकर अपने-अपने देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर मोदी की तरह से मत्था टेकना है। मादी ने कहा कि आप सभी को गांव में जाकर सभी को कहना है कि मोदी ने प्रमाण भेजा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 अप्रैल
Next: खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.