Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 13/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई और प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और परिषद गीत के साथ हुई। इसके बाद आयोजित तकनीकी सत्र और कृषक गोष्ठी में संस्थान के वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान अनुराधा भारतीय ने दलहन मिशन, बृज मोहन पांडेय ने प्राकृतिक कृषि और निर्मल कुमार हेडाऊ ने डिजिटल कृषि मिशन विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम के समन्वयक बृज मोहन पांडेय ने अतिथियों और किसानों का स्वागत करते हुए योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि अजय वर्मा ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान किसानों की प्रगति के लिए लगातार काम कर रहा है और कृषि अनुसंधान के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विशिष्ट अतिथि संजय नेगी ने भी संस्थान की उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पर्वतीय कृषि के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक लक्ष्मी कांत, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी और किसान सहित कुल 148 प्रतिभागी मौजूद रहे, जिनमें 51 महिलाएं और 97 पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन फसल उत्पादन प्रभागाध्यक्ष बृज मोहन पांडेय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन फसल सुरक्षा प्रभागाध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध खनन प्रकरण में इकबालपुर पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
Next: 10 जिलों में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.