Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम की मन की बात कार्यक्रम से लोगों को प्रेरणा मिलती है: सीएम धामी
  • देहरादून

पीएम की मन की बात कार्यक्रम से लोगों को प्रेरणा मिलती है: सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/07/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम लोगों को नए कार्य करने एवं समाज के लिए अनेक कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश में अनेक क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों से लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल को आगे बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए हैंडलूम एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की खरीद पर बल दिया। 15 अगस्त 2022 को देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में 12 मार्च से देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव सम्पूर्ण देशवासियों का कार्यक्रम है। यह समय देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस का भी जिक्र किया। कारगिल विजय हमारे सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम का जीता जागता उदाहरण है। कारगिल युद्ध में उत्तराखंड के अनेक वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी। 26 जुलाई 1999 का दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम में इस बात का भी जिक्र किया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिकांश सुझाव युवाओं के प्राप्त हो रहे हैं। युवाओं की सक्रियता एवं सुझावों की वजह से यह कार्यक्रम काफी सफल रहा है। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाने के लिए भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री की अपील पर मुख्यमंत्री ने सभी को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
Next: एंबुलेंस निर्माता कंपनी पर सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का केस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.