Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पीआईटीएम कॉलेज बुंगाछीना को बीएससी एग्रीकल्चर की मान्यता
  • पिथौरागढ़

पीआईटीएम कॉलेज बुंगाछीना को बीएससी एग्रीकल्चर की मान्यता

RNS INDIA NEWS 11/09/2020
01- (13)

पिथौरागढ़। पीआईटीएम कॉलेज बुंगाछीना में अब जल्द ही बीएससी एग्रीकल्चर का डिग्री कोर्स शुरु हो जाएगा। जिसकी मान्यता कॉलेज को मिल चुकी है। इसके लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की टीम ने कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर संस्तुति दी गई है। अब युवाओं को कोर्स करने के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कुमाऊं मडल में नैनीताल के बाद अब पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना क्षेत्र में स्थित पीआईटीएम कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर का कोर्स शुरु कर दिया जाएगा। जिसके लिए गुरुवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की समिति से कृषि विशेषज्ञ प्रो. जीत राम ने टीम के साथ कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें कोर्स करने के लिए तमाम मानकों की जांच की गई। बुंगाछीना कॉलेज में यह सभी मानक पूर्ण पाए गए। जिसके आधार पर समिति ने शैक्षणिक सत्र 2021 से बीएससी एग्रीकल्चर की 60 सीटों की मान्यता संस्थान को दे दी है। सितंबर अंतिम सप्ताह से कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। युवाओं को भी अब कोर्स करने के लिए शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। कॉलेज चैयरमेन नारायण लाल हनेरी ने बताया कि इस कोर्स को करने के लिए लोगों को नैनीताल, देहरादून, पंतनगर आदि दूरस्थ जगहों पर जाना पड़ता था। अब यह कोर्स पिथौरागढ़ जिले में शुरु कर दिया गया है। लोगों को अब यह सुविधा घर के नजदीक मिल सकेगी। इससे पलायन भी काफी मात्रा में रुकेगा। निरीक्षण के दौरान समिति में एलएसएमपीजी पिथौरागढ़ के प्राचार्य प्रो. सीडी सूंठा, प्रतिनिधि अधिशासी अभियंता लोनिवि पिथौरागढ़, मैनेजिंग डायरेक्टर धर्मेन्द्र हनेरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में लोगों ने ली आप की सदस्यता
Next: पालिका ने किया नगर को सेनेटाइज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.