Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़: निजी स्कूलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभिभावक
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: निजी स्कूलों के खिलाफ सड़कों पर उतरे अभिभावक

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़। शासन-प्रशासन के सख्ती के बावजूद निजी स्कूलों में फीस और कॉपी किताबों के नाम पर होने वाली धन वसूली का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे गुस्साए अभिभावक अब सड़क पर उतर आए हैं। यहां अभिभावकों ने प्रदर्शन कर निजी स्कूलों पर री एडमिशन के नाम पर धन वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में जांच करने को कहा है।
सोमवार को नगर के टकाना स्थित कलक्ट्रेट में राज्य आंदोलनकारी गोपू महर के नेतृत्व में अभिभावक एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अभिभावकों का कहना है कि निजी स्कूल प्रबंधक मनमाने तरीके से अभिभावकों से फीस वसूल रहे हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी के अतिरिक्त अन्य सिलेबस की किताबें लगाई जा रही हैं। इसके लिए अभिभावकों को निर्धारित एक दुकान से ही किताबें, कॉपियां, स्कूल ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
बाद में उन्होंने डीएम रीना जोशी को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने डीएम से एनसीईआरटी के अतिरिक्त सिलेबस की पुस्तकों पर रोक लगाने, री एडमिशन शुल्क बंद करने, निजी विद्यालयों की ओर से अनुबंधित दुकानों पर प्रतिबंध लगाने, फीस के साथ बस शुल्क आदि के लिए मासिक शुल्क निर्धारित करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में आग से नौ दुकानें एवं चार मकान जलकर राख
Next: शिक्षा विभाग की टीम ने 23 विद्यालयों में की छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.