Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित न होने से आक्रोश
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित न होने से आक्रोश

RNS INDIA NEWS 16/10/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित नहीं होने से सीमांत के छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को एलएसएम कैंपस छात्र-छात्राओं ने विरोध जताते हुए दिवाली पर्व से पहले छात्रसंघ चुनाव करने की मांग उठाई। नगर के एलएसएम कैंपस परिसर में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए कुलपति और उच्च शिक्षा विभाग का पुतला जलाया। छात्रसंघ अध्यक्ष कपिल चंद ने कहा कि एसएसजे विवि से जुड़े महाविद्यालयों में अभी तक छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। जबकि अन्य विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है। छात्रनेता नितिन उप्रेती ने कहा कि एसएसजे विवि के अधीन महाविद्यालयों में काफी अनियमितता बरती जा रही है। छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और पेपर देने के बाद अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। कहा कि शासन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के लिए 25 अक्तूबर की तिथि घोषित की गई है, लेकिन एसएसजे विवि में अभी तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ऋषभ कल्पासी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर जल्द कार्रवाई न होने पर छात्र-छात्राएं उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनीष, गौरव, मनीषा, सपना, नेहा, पूजा, हिमांशु, अभय, रोहन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रायवाला में नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक
Next: पीठ बाजार में मगरमच्छ के आने से मचा हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.