Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की चार छात्राओं ने नेट परीक्षा पास की
  • पिथौरागढ़

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की चार छात्राओं ने नेट परीक्षा पास की

RNS INDIA NEWS 20/02/2022
default featured image

पिथौरागढ़। सीमांत जिले की चार होनहार छात्राओं ने नेट जेआरएफ परीक्षा पास की है। इससे सीमांत क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नगर के लिंठ्युड़ा क्षेत्र की रहने वाली नेहा सामंत ने अंग्रेजी विषय से नेट जेआरएफ में सफलता हासिल की है। वर्तमान में शोध कर रही नेहा बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाईयों व गुरुजनों को दिया है। उनके पिता ललित सामंत जिला न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। भाई गौरव सामंत कनालीछीना में चिकित्सक पद पर कार्यरत हैं। नगर के ही जगदंबा कॉलोनी निवासी ऋचा जोशी ने भी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने परीक्षा में 99.65 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में वह एलएसएम पीजी कॉलेज में अध्ययनरत हैं। ऋचा के पिता चिंतामणी जोशी शिक्षक हैं और माता इंद्रा जोशी गृहिणी हैं। पंचेश्वर क्षेत्र के पंथ्यूड़ा गांव के रहने वाले परमानंद पंत की पुत्री पल्लवी पंत ने पहले ही प्रयास में नेट जेआरएफ परीक्षा में सफलता पाई है। पल्लवी वर्तमान में बीएचयू से अर्थशास्त्र में एमए कर रही हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता बनी यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव
Next: 273 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.