Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pithoragarh । चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिथौरागढ़ में राजस्व कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh । चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिथौरागढ़ में राजस्व कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

30/03/2022
Pithoragarh । चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिथौरागढ़ में राजस्व कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

पिथौरागढ़ : चार सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्व कर्मी 9वें दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मियों ने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएगी, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। वहीं कर्मियों की हड़ताल ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने जनपद भर में कामकाज ठप हो गया है। शुक्रवार को पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के जिलाध्यक्ष विजय पंत व महासचिव सूर्यप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कर्मी टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए।

इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा आंदोलन को एक सप्ताह से अधिक समय होने के बावजूद सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। कहा राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण करना कर्मचारियों के हित में नहीं है।

संगठन की आपत्ति के बावजूद सरकार एकीकरण कर रही है। कहा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा जब तक 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों के पुनर्गठन पर कार्रवाई न होने और समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने, संवर्गीय कर्मियों को उच्चीकृत वेतनमान का लाभ नहीं दिया जाता वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh Exclusive । दलित भोजनमाता प्रकरण में 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Next: Pithoragarh । कोरोना के नए स्वरूप के चलते प्रशासन अलर्ट, बाहरी राज्यों से आए 1759 लोगों के लिए सैंपल

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.