Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • Pithoragarh ।। अलगड़ा में 10 लाख की चोरी का 8 माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh ।। अलगड़ा में 10 लाख की चोरी का 8 माह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

01/04/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र के अलगड़ा में शिक्षक के घर से 10 लाख से अधिक चोरी का 8 माह बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस के हाथ खाली हैं और शिक्षक परेशान। वहीं पुलिस अब भी विवेचना जारी होने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।

मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। देवलथल के अलगड़ा में बीते वर्ष 19 सितंबर को रात में चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट के घर पर धावा बोला। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद भीतर रखी अलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखे 10 तोले सोने के आभूषण लेकर रफ्फूचक्कर हो गए।

सुबह मामले का पता चलने पर शिक्षक की पत्नी ने थल थाने में तहरीर दी। लेकिन आठ माह का लंबा समय बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। अब भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। शिक्षक दंपति कई बार आरोपी का पता लगाने की गुहार लगाते हुए थाने के चक्कर काट चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें विवेचना जारी होने का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

शिक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा पुलिस लंबे समय से चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं। कहा अगर इस तरह के मामलों में आरोपी पकड़ में नहीं आए तो भविष्य में चोरी की घटनाएं अधिक सामने आएंगी और इस तरह के कृत्य करने वालों के हौसले बुलंद होंगे।

फिंगर प्रिंट लेने से भी नहीं बना काम

घटना सामने आने के बाद पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने के दावे किए थे। तब खोजी कुत्ते भी गांव तक पहुंचाए गए। फिंगर प्रिंट लेकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की गई। लेकिन अब भी पुलिस की कार्रवाई विवेचना से आगे नहीं बढ़ सकी है।

मामले में आरोपी की खोजबीन जारी है। विवेचना चल रही है। कोशिश है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।  

 (हीरा सिंह डांगी, थानाध्यक्ष, थल)

RNS/DHNN

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Pithoragarh ।। 3 करोड़ 32 लाख की लागत से बनेगी चंडाक में मिनी झील
Next: Pithoragarh ।। सीआर लिखने की व्यवस्था जल्द से जल्द लागू करने की मांग की

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.