Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पिता के कर्ज को लेकर वसूली एजेंटों से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज
  • राष्ट्रीय

पिता के कर्ज को लेकर वसूली एजेंटों से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)।  आंध्र प्रदेश के नंदीगामा रायथुपेट में 18 वर्षीय छात्रा ने घर पर पंखे से लटककर कथित तौर पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि छात्रा को उसके पिता द्वारा लिए गए लोन की रिकवरी के एजेंट परेशान कर रहा था। आजिज आकर उसने जानलेवा कदम उठाया। छात्रा ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने परिवार की वित्तीय स्थिति और खुद को परिवार के लिए बोझ बताया।
पुलिस अधिकारी पी कनक राव से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान जस्थी हरिता वार्शिनी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार की वित्तीय स्थिति से परेशान थी और अपने पिता द्वारा बकाया राशि का भुगतान न करने पर ऋण वसूली एजेंटों द्वारा कथित रूप से प्रताडि़त के बाद परेशान थी।

कनक राव के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वार्शिनी ने अपने बेडरूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। यह पाया गया कि दो दिन पहले, एसबीआई क्रेडिट कार्ड ऋण वसूली एजेंटों ने वार्शिनी के घर से संपर्क किया और परिवार को कथित रूप से परेशान किया क्योंकि उन्होंने दो साल पहले 3.5 लाख रुपये का ऋण लिया था।
वार्शिनी के पिता जस्थी प्रभाकर राव, दिल्ली में एक निर्माण कंपनी में पर्यवेक्षक के रूप में काम करते थे। परिवार में वार्शिनी, उनकी मां अरुणा और बहन शामिल थे, जो नंदीगामा में किराए के घर में रह रहे थे।

सुसाइड नोट भी मिला
कथित तौर पर वार्शिनी द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपने परिवार की खराब वित्तीय स्थिति से चिंतित थी और वह परिवार के लिए बोझ बन गई थी। लडक़ी ने यह भी लिखा कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसने श्व्रक्कष्टश्वञ्ज टेस्ट में 15,000 रैंक हासिल की थी। उसने अपनी माँ से अपनी छोटी बहन को शिक्षित करने के लिए नौकरी का सपना देखा था ताकि वह परिवार की देखभाल कर सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीएसएफ का पूर्व रसोइया बना महाठग, लोगों से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने लिया तत्काल संज्ञान, गुमशुदा युवती ढूंढकर परिजनों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.