Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पीरूमदारा चौकी के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन
  • नैनीताल

पीरूमदारा चौकी के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 09/06/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। पीरूमदारा क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि चौकी इंचार्ज ने बिना जांच के ही मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की, हालांकि इंचार्ज के समझाने पर लोग मान गए। गुरुवार को कई लोग पीरूमदारा चौकी पहुंचे। उनका कहना था कि प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह एवं स्टोन क्रशर स्वामी समर पाल सिंह के खिलाफ पीरूमदारा चौकी इंचार्ज द्वारा बिना कोई जांच किए 107/16 की कार्रवाई की गई है, जो नियम विरुद्ध है। विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सतनाम सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में उदयपुरी बंदोबस्ती इलाके में कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ और समर पाल सिंह के खिलाफ चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने बिना कोई जांच किए दबाव में आकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इससे उनकी मान मर्यादा को ठेस पहुंची है। मामले में चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि उदयपुरी बंदोबस्ती में स्टोन क्रेशर लगाने को लेकर इन दो पक्षों का विवाद चल रहा था, तभी कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा दिया गया है। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर उनके द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, ग्राम प्रधान ईश्वर चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रमनदीप सिंह, यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल सिंह, अरविंद गुसाईं, नंदाबल्लभ सती, इकबाल सिंह, भुवन मेहरा, पंकज रावत, प्रेम चन्द्र, पूरण चंद्र, कमल कटारिया आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय कॉलेज के प्राध्यापकों और अन्य कर्मचारियों को चार माह से नहीं मिला वेतन
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 32 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.