Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाने के मामले में जांच शुरू
  • पौड़ी

पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाने के मामले में जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

पौड़ी। सपलोड़ी में पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया था। मंगलवार को सपलोड़ी में पिंजरे में फंसे गुलदार को लाने के लिए वन महकमे की टीम को सफलता नहीं मिल सकी। सपलोड़ी में एक महिला को मार डालने के बाद यहां दो पिंजरे वन विभाग ने लगा दिए थे। सोमवार की रात को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया था। मंगलवार की सुबह वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर पौड़ी लाने के लिए गई थी। वन विभाग की टीम का आरोप था कि आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी और पिंजरे के ऊपर घास आदि डालकर आग लगा दी, जिसके कारण गुलदार की पिंजरे में ही मौत हो गई। गुलदार के शव को पौड़ी लाया गया और यहां पीएम करवाया गया। वहीं देर शाम वन दरोगा सतीश चंद्र ने इस वारदात को लेकर पौड़ी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमें ग्राम प्रधान सहित करीब डेढ़ सौ लोगों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पूरे मामले की जांच पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी दीपक पंवार ने बताया कि एफआईआर आदि दस्तावेज कोतवाली से मांगते हुए मामले की जांच शुरू की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस सभी साक्ष्य जुटाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रम में गांजा तस्करी कर रहे 2 व्यक्ति गिरफ्तार
Next: लिंक मोटर मार्गों पर मनमाना किराया लेने से लोग परेशान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.