Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर घायल
  • देहरादून

पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, हेल्पर गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हथियारी के पास पिकअप वाहन पैराफिट तोड़कर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में विकासनगर निवासी पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उत्तरप्रदेश के बाराबंकी निवासी हेल्पर घायल हो गया। एसडीआरएफ ने दोनों को खाई से निकाला। घायल को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती किया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मंगलवार को एक पिकअप वाहन टैंट का सामान लेकर उत्तरकाशी के डामटा से विकासनगर की ओर आ रहा था। सुबह करीब पांच बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हथियारी के पास चालक ने स्टीयेरिंग से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में गिर गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसडीआरएफ यूनिट प्रभारी सुरेश तोमर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने वाहन सवार दोनों लोगों को खाई से बाहर निकाला। घायल को 108 आपातकालीन वाहन के माध्यम विकासनगर अस्पताल लाया गया। हेल्पर का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मृतक चालक की पहचान विकासनगर की मदीना बस्ती निवासी राशिद अली उर्फ राजू (35) के रूप में हुई है। जबकि, उत्तरप्रदेश के बाराबंकी निवासी हाल निवास विकासनगर हेल्पर हुकुम सिंह गंभीर घायल हुआ है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया में चालक को नींद की झपकी आने से वाहन का अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में नवनिर्मित अनाज मंडी पर मचा विवाद
Next: राशिफल 19 नवंबर

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन
  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.