Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फार्मा कंपनी में कार्यरत पौड़ी के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • देहरादून
  • पौड़ी

फार्मा कंपनी में कार्यरत पौड़ी के युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 03/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक फार्मा कंपनी के श्रमिक ने कालेज रोड जमनपुर में अपने किराये के कमरे में दीवार पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विकासनगर स्थित उपजिला चिकित्सालय की मोर्च्यूरी में भेज दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जायेगा।
गुरुवार दोपहर में सेलाकुई थाना पुलिस को सेलाकुई निवासी प्रवीण ने फोन पर सूचना दी कि बीहाइव कालेज रोड पर किराये पर रहने वाले एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी है। इस पर थानाध्यक्ष सहसपुर प्रदीप सिंह रावत मयफोर्स मुन्नी देवी पत्नी शब्बीर अहमद के मकान पर पहुंचे। पता चला कि अजय (26) पुत्र वेदप्रकाश निवासी नहवासर ग्राम कंडी थाना तहसील देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी एनएच 121 धर्मशाला रोड मीठापुर ग्राम बदरपुर दक्षिण दिल्ली ने फांसी लगा रखी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में लोगों से पूछताछ की गई। मृतक अजय अपने बुआ के लड़के पंकज कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पसीणा पो. जिडोली थाना पाबौ जिला पौड़ी गढ़वाल के साथ किराये पर रहता था। दोनों सेलाकुई फार्मासिटी स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी करते थे। अजय बुधवार को तीन दिन बाद कहीं से कमरे पर आया था। बताया कि अपने कमरे के बजाय पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त के पास सो गया था। शुक्रवार सुबह पंकज अपने कमरे में चाबी लगाकर ड्यूटी चले गया तो अजय ग्यारह बजे करीब अपनी बुआ के लड़के पंकज के पास कंपनी गया। जहां पंकज से चाबी लेकर वह वापस अपने कमरे पर आ गया। दोपहर के समय पंकज जब लंच करने कमरे में आया तब देखा कि कमरे की दीवार की कुंडी पर उसके भाई अजय ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जायेगा। बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरने से बिजनौर निवासी युवक की मौत
Next: ट्विटर ने सस्पेंड किया अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का एकाउंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.