Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फगवाड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 विदेशी महिलाओं समेत 26 गिरफ्तार; 45 हजार की नकदी समेत 9 पासपोर्ट और 26 मोबाइल बरामद
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

फगवाड़ा में देह व्यापार का भंडाफोड़, 9 विदेशी महिलाओं समेत 26 गिरफ्तार; 45 हजार की नकदी समेत 9 पासपोर्ट और 26 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

कपूरथला (आरएनएस)।  पंजाब के कपूरथला जिले में फगवाड़ा पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 पुरुष (सभी भारतीय नागरिक) और 13 महिलाओं (नौ विदेशी नागरिक व चार भारतीय नागरिक) शामिल हैं। इनके पास से नौ पासपोर्ट, 29 मोबाइल फोन और कुल 45000 रुपये की नकदी मिली है। फगवाड़ा के थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसपी फगवाड़ा को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लॉ गेट के पास बड़े स्तर पर देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद तुरंत फगवाड़ा पुलिस की टीमों ने दबिश दी। पंजाब पुलिस के 30 से ज्यादा जवानों ने एक छापेमारी की।
कपूरथला की एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि हाल ही में यह देखा गया है कि कई विदेशी नागरिक क्षेत्र का दौरा कर रहे थे। ये अनैतिक तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल हो रहे थे। वे सभी इस अवैध व्यवसाय से होने वाली कमाई पर जीवन यापन करते थे। उन्होंने बताया कि वीजा मानदंडों का उल्लघंन करने वाले विदेशियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा-14 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
एसएसपी ने बताया कि देह व्यापार का यह रैकेट पीजी की आड़ मे चलाया जा रहा था। इसमें विदेशी लड़कियों की अहम भूमिका है। पीजी विदेशी नागरिकों को आसानी से मिल जाते थे क्योंकि वह अच्छे पैसे भरते हैं। कुछ तो भारत में बातौर छात्र ही आए थे। मगर यहां पर देह व्यापार शुरू कर दिया। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में सभी लड़कियों ने यह रास्ता चुना। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ दलाल भी हैं। ये ग्राहक लेकर आते थे। लॉ गेट पर आने जाने वाले लोगों को फोटो दिखाकर युवतियों को पसंद करवाते थे। इसके बाद उनसे पैसों की डील करते थे। पैसे तय होने के बाद लड़कियों के पीजी में ग्राहक को भेजा जाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जम्मू में पुलिसकर्मी ने गोली मार कर की खुदकुशी
Next: जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में पर्यटकों से शुल्क वसूली का विरोध किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.