Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • पीजी मालिकों पर पुलिस का शिकंजा, आदेशों की अवहेलना करने पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज
  • पंजाब

पीजी मालिकों पर पुलिस का शिकंजा, आदेशों की अवहेलना करने पर 4 के खिलाफ मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 19/09/2022
rns featured image new

फगवाड़ा। गांव महेड़ू के पास लॉ गेट इलाके में डी.सी. कपूरथला के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में पुलिस ने 4 पी.जी. केंद्रों के मालिकों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की सूचना मिली है।
उल्लेखनीय है कि गत दिन एक समाचार पत्र में खबर प्रकाशित की गई थी जिसमें साफ तौर पर लिखा था कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध नशे का काला कारोबार, देह व्यापार समेत कई अन्य गैर-कानूनी गतिविधियां चलाई जा रही हैं। खबर में यह भी साफ लिखा गया था कि इस इलाके के एक होटल कम पी.जी. सैंटर में मासूम लड़कियों को डरा धमकाकर देह व्यापार के काले धंधे में धकेला जा रहा है। मामले को लेकर एस.पी. मुख्तियार राय ने कहा था कि किसी भी इलाके में अवैध काम करने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी।
पुलिस ने थाना सतनामपुरा में अल्फा पी.जी., फॉर एवर लिविंग शिवालिक पी.जी., असप रूम्स पी.जी. और एस फोर अपार्टमेंट के मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज कर खुलासा किया है कि इन सभी पी.जी. सैंटरों के मालिकों द्वारा न तो वहां पर सी.सी.टी.वी. कैमरे आदि लगाए गए हैं और न ही यहां रहने वाले छात्रों के आई.डी. नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराए गए हैं। ऐसा कर पी.जी. सैंटरों के मालिकों ने डी.सी. कपूरथला के आदेशों का सीधा उल्लंघन किया है। हालांकि हकीकत यह है कि इस इलाके में अभी भी बड़ी संख्या में कुछ लोग खुलेआम गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं शहर में ऐसे भी कई पी.जी. सैंटर चल रहे हैं जिनका प्रशासन और पुलिस के पास कोई रिकार्ड नहीं है। यहां पर कौन रह रहा है और कब आ-जा रहा है इसे लेकर सरकारी अमले को कुछ भी जानकारी नहीं है। ऐसे में शहर की सुरक्षा के लिए बड़ी चूक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरएसएस प्रांत प्रचारक द्वारा नौकरी दिलाने के मामले में एसटीएफ ने शुरू किया सत्यापन
Next: जीआईसी मुनस्यारी में चोरों ने छह कक्षों के तोड़े ताले

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.