Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पीजी कालेज के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पूतला फूंकने के बाद किया हंगामा
  • टिहरी

पीजी कालेज के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री का पूतला फूंकने के बाद किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। छात्रसंघ चुनाव नहीं कराये जाने को लेकर पीजी कालेज के छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत का पूतला फूंकने के बाद पेट्रोल की बोतल लेकर कालेज की छत्त पर चढ़ गये। पुलिस और प्रशासन के लोगों ने छात्रों को मनाकर छत से नीचे उतार कर उनकी मांग को उच्चस्तर पर पहुंचाने का भरोसा दिया।
शुक्रवार सुबह पीजी कालेज नई टिहरी के छात्र संगठन लक्ष्य के छात्रनेताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत का पुतला फूंका। छात्र संगठन लक्ष्य के अध्यक्ष राहुल बुटोला ने कहा कि एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रसंघ चुनाव हो चुके हैं, लेकिन अभी तक पीजी कालेज नई टिहरी में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराये गये हैं। छात्र हितों के लिये छात्रसंघ चुनाव बेहद जरूरी हैं। कई बार छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की, लेकिन अभी तक छात्रसंघ चुनाव कराने की तिथि घोषित नहीं की गई है। अब छात्रों के पास आंदोलन के अलावा कोई चारा नहीं है। उसके बाद छात्र जीशान, युवराज, मन्नू, स्वीटी राणा, सौरभ पंवार, अभिजीत, राहुल और कृष्णा पैट्रोल की बोतल लेकर कालेज की छत पर चढ़ गए। छात्रों ने छत से ही उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों के छत पर चढ़ने की खबर से कालेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उसके बाद मौके पर नई टिहरी कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी फोर्स सहित पहुंचे और छात्रों को मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र छत से नीचे नहीं उतरे। उसके बाद नायब तहसील धर्मवीर कालेज पहुंचे और छात्रों को समझाया। जिसके बाद छत से नीचे उतरे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुरादाबाद मंडल की 38 सवारी गाडियां 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए रद्द
Next: बाजार के होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों पर की जाए कड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.