Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पेराई सत्र शुरू करने की मांग को कांग्रेसियों ने दिया धरना
  • ऊधम सिंह नगर

पेराई सत्र शुरू करने की मांग को कांग्रेसियों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 05/12/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक के वाहन पर गन्ने रखकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि चीनी मिल का पेराई सत्र लेट होने के कारण किसान पर दोहरी मार पड़ रही है। अधिशासी निदेशक ने बताया कि छह दिसंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी चीनी मिल के प्रशासनिक भवन में इकठ्ठा हुए। कांग्रेस के प्रदेश सचिव संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों कांग्रेसी नेताओं ने चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से मुलाकात कर पेराई सत्र को समय से शुरू करने की मांग की थी। लेकिन अभी तक पेराई सत्र शुरू नहीं हो सका है। इस कारण किसानों को जहां आर्थिक रूप से समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गेहूं की बुवाई लेट हो रही है। कांग्रेसी नेताओं ने पेराई सत्र शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर धरना दिया। उन्होंने अधिशासी निदेशक की कार पर गन्ने रखकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने पर अधिशासी निदेशक ने धरनास्थल पर पहुंच कर कांग्रेसी नेताओं से वार्ता की। मर्तोलिया ने बताया कि छह दिसंबर को पेराई सत्र का शुभारंभ करने के बाद आठ दिसंबर से मिल की पेराई प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिसंबर से पेराई शुरू नहीं हुई तो वे नौ दिसबंर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। धरना देने वालों में गणेश उपाध्याय, सुरेश पपनेजा, बलवंत मानिक्या, देवेन्द्र सिंह विर्क, संतोख सिंह, दलीप सिंह बिष्ट आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 दिसंबर
Next: हाईवे में कार और कैंटर में टक्कर, युवक गंभीर घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.