Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशनर्स ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कटौती पर जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

पेंशनर्स ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति में कटौती पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 10/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन जनपद अल्मोड़ा की मासिक बैठक 9 मई को पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में गोल्डन कार्ड योजना के अंतर्गत लक्ष्मण सिंह ऐठानी के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों में की गई कटौती पर नाराजगी जताई गई। लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने बताया कि उनकी पत्नी का उपचार दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ था। उपचार से संबंधित चिकित्सा देयक और दवाइयों के बिल अस्पताल के चिकित्सक से सत्यापित कर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देहरादून को भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि लगभग सात लाख रुपये के देयकों में से बड़ी राशि काट दी गई, जबकि ढाई लाख रुपये से अधिक दवाइयों के बिल थे। साथ ही उनके पेंशन से पूरी कटौती की जा रही है। इस पर संगठन के सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का बिना कटौती शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। बैठक में यह भी मांग की गई कि सेवानिवृत्त पेंशनर्स की राशि कटौती की अवधि 15 वर्ष से कम की जाए तथा 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर पेंशन में वृद्धि की व्यवस्था की जाए। बैठक में अल्मोड़ा रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 92 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले लक्ष्मण सिंह ऐठानी और दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने पर चंद्र मणि भट्ट को सम्मानित किए जाने पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. गोकुल सिंह रावत, पीएस सत्याल, पुष्पा कैड़ा, रमेश चंद्र पांडेय, सुनयना मेहरा, किशोर चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, मोहन सिंह विरोड़िया, विपिन चंद्र जोशी, मदन सिंह मेर, भगीरथ पांडेय, सतीनाथ साह, केपी जोशी, अनुजा साह, रमा भट्ट, बसंत बल्लभ पंत और नंदन सिंह बोरा सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता हेमचंद जोशी और संचालन चंद्र मणि भट्ट ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की वल्मरा इकाई गठित
Next: कुमाऊं कप टेनिस चैंपियनशिप में रामनगर टाईगर्स विजेता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.