Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • पेंशन कटौती से सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन आक्रोशित
  • पिथौरागढ़

पेंशन कटौती से सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन आक्रोशित

RNS INDIA NEWS 21/01/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। अटल आयुष्मान योजना के तहत हो रही पेंशन कटौती से सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन आक्रोशित है। उन्होंने सरकार से तत्काल योजना में की जा रही कटौती बंद करने को कहा है। कहा केवल इलाज चाहने वाले पेंशनरों की ओर से सहमति पत्र मिलने पर ही कटौती की जाए। उन्होंने सरकार से प्रदेश के अन्य नागरिकों की तरह ही पेंशनरों को नि:शुल्क इलाज के लिए गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है। गुरुवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ जोशी के नेतृत्व में पेंशनर कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने कहा पेंशन के तौर पर मिलने वाली धनराशि कार्मिक की अपेक्षा 50फीसदी ही उन्हें मिलती है। उस पर भी आयुष्मान योजना के तहत कटौती की जा रही है। कहा कई बार संगठन हो रही कटौती को बंद करने के लिए शासन-प्रशासन को पत्र भेज चुका है। बावजूद इसके सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इससे पेंशनरों में आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अटल आयुष्मान योजना में की जा रही कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की है। साथ ही प्रदेश के आम नागरिकों के समान पेंशनर्स/पारिवारिक पेंशनर्स के भी गोल्डन कार्ड बनाकर पांच लाख तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ देने को कहा है। कहा अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। बाद में पेंशनरों ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक दिन की सीएम बनेगी हरिद्वार की सृष्टि
Next: व्यापारियों ने किया नई लाइसेंस व्यवस्था को लेकर नगरपालिका ईओ का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.