
रुड़की। शनिवार सुबह सीमली मोहल्ले के व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि रेलवे के आवास के पास एक पेड़ से करीब 30 वर्षीय युवक का शव लटक रहा है। सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव का नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु कोई उसे पहचान नहीं पाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को रुड़की सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।

