Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पेड़ से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, इलाके में फैली दहशत; प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
  • राष्ट्रीय

पेड़ से बंधे मिले युवक-युवती के अधजले शव, इलाके में फैली दहशत; प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

छतरपुर (आरएनएस)।  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर में रविवार को पेड़ से बंधे युवक और युवती के अधजले शव बरामद किए गए। सूचना मिलने के बाद लवकुश नगर एसडीपीओ समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों मृतकों की पहचान भी हो गई है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक-युवती के हाथ जंजीरों से बांधकर उन्हें पेड़ से बांधा और जला दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले को जल्द सुलझाने में लगी है।
एसडीपीओ नवीन दुबे ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। आगे की जांच के लिए अन्य टीमें बुलाई जा रही हैं। मृतक युवती की उम्र करीब 29-30 साल होगी। युवती शनिवार से लापता थी। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है। युवती लवकुशनगर के वार्ड नंबर 15 की निवासी बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, युवती लवकुश नगर की रहने वाली है और युवक गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्डी गांव का बताया जा रहा है। दोनों के शव पेड़ों से जंजीर से बंधे थे और जंजीर में ताला लगा था। घटनास्थल के पास ही दोनों के मोबाइल और एक ईयरफोन मिले हैं। इसके साथ ही युवती का पर्स भी घटनास्थल पर मिला है और कुछ पैसे भी बिखरे मिले हैं। घटना को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोडक़र भी देखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे सीएम हेमंत बिस्वा सरमा
Next: सीएम 20 अगस्त को आएंगे जनपद रुद्रप्रयाग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.